पीएम मोदी ने कहा इस बार रमज़ान में ज़्यादा दुआ करें ताकि ईद तक कोरोना खत्म हो जाए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मन की बात में रमजान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि रमजान का भी पवित्र महीना शुरू हो गया है। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि रमजान में इतनी बड़ी मुसीबत होगी। लेकिन जब विश्व में मुसीबत आ ही गई है तो हमें इसे सेवाभाव की मिसाल देनी है। हम पहले से ज्यादा इबादत करें और कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करें।

पीएम मोदी ने कहा कि इस बार हम पहले से ज्यादा इबादत करें ताकि ईद आने से पहले दुनिया कोरोना से मुक्त हा जाये और हम पहले की तरह उमंग औऱ उत्साह के साथ ईद मनाएं।



इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि रमजान के इन दिनों में स्थानीय प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कोरोना के खिलाफ चल रही इस लड़ाई को और मजबूत करेंगे। सड़कों पर बाजारों में, मोहल्लों में शारीरिक दूरी के नियमों का पालन अभी बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि मैं, आज उन सभी समुदाय के नेताओं के प्रति भी आभार प्रकट करता हूं जो दो गज दूरी और घर से बाहर न निकलने को लेकर लोगों को जागरुक कर रहे हैं।


हालांकि पीएम मोदी के इस ट्वीट पर कुछ लोग नाराज़ दिखे। उनके कमेंट नीचे पब्लिश किए गए हैं 


पीएम मोदी ने मन की बात में देशवासियों से कहा कि मैं आपसे आग्रह करूंगा कि हम कतई ज्यादा आत्मविश्वास में न फंस जाएं। हम यह भ्रम न पालें कि हमारे यहां कोरोना नहीं पहुंचा, इसलिए अब नहीं पहुंचेगा। ऐसी गलती न करें। हमारे यहां कहा जाता है, सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। हमारे पूर्वजों ने कहा है, हल्के में लेकर छोड़ दी गई आग, कर्ज और बीमारी, मौका पाते ही दोबारा बढ़कर खत्म हो जाती है, इसलिए इसका पूरी तरह उपचार जरूरी होता है।

पीएम मोदी की अपील-रमजान में ज्यादा इबादत करें, कोरोना के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करें

Search This Blog

Blog Archive

Powered by Blogger.

Popular Posts

Blogger news

Blogroll

Blogger templates

About